Origin India News

Main Menu

  • होम
  • लोकल
  • राज्य
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • खेल
  • सेहत
  • धर्म- समाज
  • विज्ञान
  • पर्यावरण
  • लाइफ-स्टाइल
  • कॉर्पोरेट
  • सम्पादकीय
Sign in / Join

Login

Welcome! Login in to your account
Lost your password?

Lost Password

Back to login

logo

Origin India News

  • होम
  • लोकल
  • राज्य
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • खेल
  • सेहत
  • धर्म- समाज
  • विज्ञान
  • पर्यावरण
  • लाइफ-स्टाइल
  • कॉर्पोरेट
  • सम्पादकीय
लोकल
Home›लोकल›ट्रिपल राइडिंग, साइलेंसर मॉडिफाई कराने वाले और हेल्मेट नहीं पहनने वालों की खैर नहीं

ट्रिपल राइडिंग, साइलेंसर मॉडिफाई कराने वाले और हेल्मेट नहीं पहनने वालों की खैर नहीं

By SANTOSH KUMAR (Editor)
May 15, 2023
130
0
Share:
Social Share

उपायुक्त ने की अधिकारियों के साथ बैठक, सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से अनुपालन के दिए निर्देश

पूर्वी सिंहभूम : जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाये जा रहे अभियान की समीक्षा बैठक में उपायुक्त विजया जाधव ने यातायात नियमों को तोड़ने वालों के विरूद्ध सख्ती के निर्देश दिए । उन्होने स्पष्ट कहा कि फाइन तो करें ही साथ में ऐसे आदतन नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों का काउसिंलिंग भी करायें । शहर में आज भी 60-70 फीसदी लोग ही हेल्मेट का उपयोग करते देखे जाते हैं । उपायुक्त ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाते हुए चालक के साथ-साथ पीलियन राइडर के भी हेल्मेट लगाने की अनिवार्यता पर बल दिया । उन्होने कहा कि बिना हेल्मेट पहने कोई पकड़े जाते हैं तो तत्काल उनका ड्राइविंग लाइसेंस रद्ध कर दें । ट्रिपल राइडिंग करने वाले युवा तथा साइलेंसर मॉडिफिकेशन पर उपायुक्त ने कहा कि ऐसे लोगों को विशेष रूप से चिन्हित कर कार्रवाई करें ताकि ये सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों के जानमाल के लिए यमराज नहीं बनें ।

जिले के सभी ब्लैक स्पॉट पर साइनेज व बोर्ड(दुर्घटना से देर भली, आगे घुमावदार मोड़ है, कृप्या धीरे चलें, स्पीड लिमिट आदि ) लगाने का निर्देश दिया गया । रेडियम पर धूलकण जम गए हों तो उसे साफ कराने का भी निदेश दिया गया ताकि रात में साफ-साफ किसी तरह का सिग्नल और बोर्ड वाहन चालकों को दिखे । सड़क दुर्घटना के प्रमुख कारणों में गलत दिशा में ड्राइविंग तथा तेज गति को लेकर उपायुक्त ने उत्पाद विभाग को निदेशित किया कि एक भी लाइन होटल व ढाबों में अवैध रूप से शराब की बिक्री नहीं हो इसे सुनिश्चित करें। उन्होने सभी लाइन होटल व ढाबों में अवैध शराब बिक्री को लेकर सघन जांच अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए ।

जिला शिक्षा अधीक्षक को यातायात नियमों के प्रति जागरूकता को लेकर स्कूल-कॉलेज में नियमित जागरूकता अभियान संचालन का निर्देश दिया गया। तीनों नगर निकायों को अवैध पार्किंग व सड़कों के अतिक्रमण के विरूद्ध सख्ती से कार्रवाई का निदेश दिया गया । साथ ही बस व ऑटो अपने निर्धारित पड़ाव स्थल में ही रूकें इसे सुनिश्चित करने का निर्देश डीएसपी ट्रैफिक एवं बस-ऑटो एसोसिएशन को दिया गया । उपायुक्त ने कहा कि सड़कें साफ-सुथरी एवं अतिक्रमण मुक्त हों तो लोगों को भी आवागमन में सहूलियत होगी । साथ ही सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी । बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन, डीएसपी ट्रैफिक कमल किशोर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, एन.एच.ए.आई, जुस्को व टाटा मोटर्स के प्रतिनिधि तथा सड़क सुरक्षा समिति के अन्य सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे ।


Social Share
Previous Article

गायक अजीत अमन की नागपुरी एलबम ‘मोर ...

Next Article

अवैध खनन व परिवहन करने वालों पर ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • लोकल

    उपायुक्त ने सुनी जनता की फरियाद ,यथोचित कार्रवाई को लेकर किया आश्वस्त

    October 3, 2023
    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
  • लोकल

    एमजीएम अस्पताल के लचर व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने सुपरीटेंडेंट से माँगा 24 घंटे के भीतर जवाब

    June 7, 2023
    By SANTOSH KUMAR (Editor)
  • लोकलशिक्षा

    उत्कृष्ट विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा कल

    May 29, 2023
    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
  • धर्म- समाजलोकल

    आर्यवीर दल झारखंड प्रांत के छ: दिवसीय कार्यक्रम का समापन

    May 21, 2023
    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
  • धर्म- समाजलाइफ-स्टाइललोकल

    जिले के वरीय पदाधिकारियों ने बिष्टुपुर स्थित खादी ग्रामीद्योग भंडार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन ...

    October 2, 2023
    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
  • धर्म- समाजलोकल

    गायत्री परिवार का गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ उपासना 5 मई को

    April 30, 2023
    By SANTOSH KUMAR (Editor)

Leave a reply Cancel reply

  • लोकलसेहत

    लक्ष्मी नगर स्थित बीएन ड्रग हाउस परिसर में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

  • लोकल

    निराश्रित बच्चों के सहयोग के लिए साथी की जिला एकाई गठित

  • क्राइमलोकल

    जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी : चोरी के 6 दोपहिया वाहनों के साथ 9 गिरफ्तार

About

Origin India News

41, Jawahar Bhawan, Nitibag Colony, Slag Road, Bhuiyadih, Agrico, Jamshedpur, Jharkhand- 831009

Mobile: 8873544889, 7004480145

E-mail ID: originindianews@gmail.com

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
    May 20, 2025
  • निराश्रित बच्चों के सहयोग के लिए साथी की जिला एकाई गठित

    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
    May 20, 2025
  • बीएड की प्रवेश-परीक्षा के लिए आज से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन

    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
    February 15, 2024
  • अग्नि पीड़ित परिवार को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने पहुँचाई मदद

    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
    October 5, 2023
  • राशन की कालाबाजारी करने वाले डीलरों की अब खैर नहीं

    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
    March 17, 2023
  • जमशेदपुर: ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क जाम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    By SANTOSH KUMAR (Editor)
    March 17, 2023
  • नवरात्रि जवारा पूजा में सम्मिलित हुये समाजसेवी पवन अग्रहरि

    By SANTOSH KUMAR (Editor)
    March 29, 2023
  • सुवर्ण वणिक समाज के रक्तदान शिविर में 500 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह

    By SANTOSH KUMAR (Editor)
    April 4, 2023

Timeline

  • May 20, 2025

    जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

  • May 20, 2025

    निराश्रित बच्चों के सहयोग के लिए साथी की जिला एकाई गठित

  • February 15, 2024

    बीएड की प्रवेश-परीक्षा के लिए आज से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन

  • October 5, 2023

    अग्नि पीड़ित परिवार को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने पहुँचाई मदद

  • October 3, 2023

    परसुडीह बाजार में अवैध जुआ मटका के विरुद्ध पुलिस कि छापामारी,तीन गिरफ्तार