Origin India News

Main Menu

  • होम
  • लोकल
  • राज्य
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • खेल
  • सेहत
  • धर्म- समाज
  • विज्ञान
  • पर्यावरण
  • लाइफ-स्टाइल
  • कॉर्पोरेट
  • सम्पादकीय
Sign in / Join

Login

Welcome! Login in to your account
Lost your password?

Lost Password

Back to login

logo

Origin India News

  • होम
  • लोकल
  • राज्य
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • खेल
  • सेहत
  • धर्म- समाज
  • विज्ञान
  • पर्यावरण
  • लाइफ-स्टाइल
  • कॉर्पोरेट
  • सम्पादकीय
लोकलसेहत
Home›लोकल› मंत्री बन्ना गुप्ता ने की डेंगू के मामलों को लेकर समीक्षा बैठक,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

 मंत्री बन्ना गुप्ता ने की डेंगू के मामलों को लेकर समीक्षा बैठक,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
October 3, 2023
219
0
Share:
Social Share

जमशेदपुर : मंगलवार को  मंत्री बन्ना गुप्ता ने की डेंगू के मामलों को लेकर जिला समाहरणालय सभागार में जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की । इस बैठक में जिला प्रशासन द्वारा प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया गया कि डेंगू रोकथाम को लेकर क्या-क्या एहतियाती कदम उठाये जा रहे हैं, साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या व उपचार की स्थिति, उपलब्ध चिकित्सीय संसाधन व मानव बल, जिले के कौन से क्षेत्र ज्यादा प्रभावित हैं तथा स्कूली बच्चों के बीच जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं । मानगो, बारीडीह, गोलमुरी, बागबेड़ा, सिदगोड़ा, बिरसानगर, बिष्टुपुर, कदमा, साक्ची, सोनारी, साक्ची, टेल्को, जुगसलाई व चाकुलिया नगर पंचायत ज्यादा प्रभावित रहे हैं हालांकि पिछले 10 दिनों में मानगो क्षेत्र में डेगू पॉजिटिव की संख्या में काफी कमी आई है । शहरी क्षेत्र के जितने भी प्रभावित क्षेत्र हैं उनमें क्लस्टर में डेंगू पॉजिटिव का मामला नहीं है, जिन घरों में डेंगू पॉजिटिव हैं उनके आसपास के घरों में भी सघन अभियान चलाते हुए एंटी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग, लार्वा का जांच के कार्य किए जा रहे हैं ।

माननीय मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण तथा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बच्चों के इलाज हेतु NICU में बेड का इंतजाम, ORS समेत अन्य दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने का निदेश दिया गया। ब्लड बैंक में उपलब्ध खून और प्लेटलेट्स की उपलब्धता की जानकारी ली गई तथा सभी अस्पतालों में ब्लड कैम्प लगाने का निदेश दिया गया। मरीजों का डेंगी जांच के लिए जो दर लागू है उसे मॉनिटरिंग कर लागू कराये जाने, जिला प्रशासन को टीएमएच से समन्वय स्थापित कर गरीब डेंगू मरीजों के इलाज के लिए 50% बिल माफ करने, डिस्चार्ज के बाद भी मरीजों की बीमारी का रिकॉर्ड रख मॉनिटरिंग किए जाने, सभी अस्पतालों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो तथा सभी नगर निकायों को युद्धस्तर पर साफ-सफाई, फाॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव किए जाने का निदेश दिया गया ।

माननीय मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण तथा आपदा प्रबंधन विभाग ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि डेंगू का प्रसार कम हो इसके लिए जिले के सभी नागरिकों को भी जागरूक होते हुए प्रशासन का सहयोग करना होगा। जिला प्रशासन द्वारा रोकथाम को लेकर जो दिशा-निर्देश दिए जा रहे उनका अनुपालन करें। डेंगू से बचने के लिए अपने घर के आसपास पानी जमा नहीं होने दें, पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहने, और हमेशा मच्छरदानी का उपयोग करने की बात कही ।

बैठक में जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, अपर उपायुक्त श्री जयदीप तिग्गा, सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी, निजी अस्पतालों के प्रबंधक , एमजीएम अधीक्षक, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, नगर निकायों के पदाधिकारी, विभिन्न निजी अस्पतालों के प्रबंधक, जुस्को के प्रतिनिधि व अन्य मौजूद रहे।


Social Share
Previous Article

जिले के वरीय पदाधिकारियों ने बिष्टुपुर स्थित ...

Next Article

उपायुक्त ने सुनी जनता की फरियाद ,यथोचित ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • लोकलशिक्षा

    ग्रैजुएट कॉलेज में छात्राओं ने मनाया ‘फ्रेशर्स डे’, डॉ संजीव आनंद हुए सम्मानित

    April 29, 2023
    By SANTOSH KUMAR (Editor)
  • क्राइमलोकल

    अवैध बालू परिवहन करते 4 हाईवा जब्त, वाहन चालक एवं मालिक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज

    May 10, 2023
    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
  • लोकलशिक्षा

    नेशनल टाॅपर रूषिल को कांग्रेस के बरिष्ठ नेता सुभाष उपाध्याय ने किया सम्मानित

    May 18, 2023
    By SANTOSH KUMAR (Editor)
  • राजनीतिराज्यलोकल

    आजसू पार्टी ने न्याय मार्च रैली निकाल हेमंत सरकार के वादों को दिलाया याद

    April 13, 2023
    By SANTOSH KUMAR (Editor)
  • धर्म- समाजलोकल

    वर्ल्ड नो टोबैको डे पर किया लोगों को जागरूक ,दिलाई तंबाकू न सेवन करने की शपथ

    May 31, 2023
    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
  • राजनीतिलोकल

    विधायक सरयू राय ने किया विभिन्न नदी-घाटों का दौरा

    May 25, 2023
    By SANTOSH KUMAR (Editor)

Leave a reply Cancel reply

  • लोकलसेहत

    खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों पर होगी कार्रवाई

  • लोकलशिक्षा

    ग्रेजुएट कॉलेज में  वाणिज्य विभाग में बी॰ कॉम अंतिम  सत्र की छात्राओं के लिए हुआ विदाई समारोह का आयोजन

  • लोकल

    जमशेदपुर: ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क जाम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

About

Origin India News

41, Jawahar Bhawan, Nitibag Colony, Slag Road, Bhuiyadih, Agrico, Jamshedpur, Jharkhand- 831009

Mobile: 8873544889, 7004480145

E-mail ID: originindianews@gmail.com

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
    May 20, 2025
  • निराश्रित बच्चों के सहयोग के लिए साथी की जिला एकाई गठित

    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
    May 20, 2025
  • बीएड की प्रवेश-परीक्षा के लिए आज से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन

    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
    February 15, 2024
  • अग्नि पीड़ित परिवार को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने पहुँचाई मदद

    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
    October 5, 2023
  • राशन की कालाबाजारी करने वाले डीलरों की अब खैर नहीं

    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
    March 17, 2023
  • जमशेदपुर: ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क जाम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    By SANTOSH KUMAR (Editor)
    March 17, 2023
  • नवरात्रि जवारा पूजा में सम्मिलित हुये समाजसेवी पवन अग्रहरि

    By SANTOSH KUMAR (Editor)
    March 29, 2023
  • सुवर्ण वणिक समाज के रक्तदान शिविर में 500 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह

    By SANTOSH KUMAR (Editor)
    April 4, 2023

Timeline

  • May 20, 2025

    जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

  • May 20, 2025

    निराश्रित बच्चों के सहयोग के लिए साथी की जिला एकाई गठित

  • February 15, 2024

    बीएड की प्रवेश-परीक्षा के लिए आज से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन

  • October 5, 2023

    अग्नि पीड़ित परिवार को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने पहुँचाई मदद

  • October 3, 2023

    परसुडीह बाजार में अवैध जुआ मटका के विरुद्ध पुलिस कि छापामारी,तीन गिरफ्तार