Origin India News

Main Menu

  • होम
  • लोकल
  • राज्य
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • खेल
  • सेहत
  • धर्म- समाज
  • विज्ञान
  • पर्यावरण
  • लाइफ-स्टाइल
  • कॉर्पोरेट
  • सम्पादकीय
Sign in / Join

Login

Welcome! Login in to your account
Lost your password?

Lost Password

Back to login

logo

Origin India News

  • होम
  • लोकल
  • राज्य
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • खेल
  • सेहत
  • धर्म- समाज
  • विज्ञान
  • पर्यावरण
  • लाइफ-स्टाइल
  • कॉर्पोरेट
  • सम्पादकीय
लोकलशिक्षा
Home›लोकल›JAC 10वीं की स्टेट टॉपर व जिले के तीनों टॉपर्स समेत अभिभावक भी हुए सम्मानित

JAC 10वीं की स्टेट टॉपर व जिले के तीनों टॉपर्स समेत अभिभावक भी हुए सम्मानित

By SANTOSH KUMAR (Editor)
May 24, 2023
137
0
Share:
Social Share

  • लड़कियां जिस तरह आगे बढ़ रहीं, यह संकेत है कि समाज अच्छे दिशा में जा रहा- उपायुक्त
  • शत- प्रतिशत रहा जिले के आवासीय विद्यालयों का रिजल्ट ।
  • उपायुक्त, एसडीएम धालभूम, निदेशक डीआरडीए समेत सभी पदाधिकारियों ने टॉपर्स को दिया आशीर्वचन, कहा- आपने अपनी उपलब्धि से जिले का मान बढ़ाया, आप सभी पर गर्व है ।

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय सम्मान समारोह में JAC 10वीं की स्टेट टॉपर श्रेया सोनगिरी, जिला के टॉपर में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले कुणाल पाल एवं तीसरे स्थान पर रहीं सोनल कुमारी को उपायुक्त विजया जाधव एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया । इस अवसर पर बच्चों के माता पिता को भी शॉल ओढ़ाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया गया ।

उपायुक्त ने सभी टॉपर्स को आशीर्वचन देते हुए कहा कि आपकी इस उपलब्धि ने जिले का गौरव बढ़ाया है, आगे नित नई ऊचाइयों को छुएं ऐसी शुभकामना है । समाचारों में बेटियां ही छाई हुई हैं, बेटियां जिस तरह आगे बढ़ रही हैं ये संकेत है कि समाज अच्छे दिशा में जा रहा । उन्होने कहा कि स्टेट व जिला के टॉपर से यह मिथ्या भी टूटा है कि शहर या अंग्रेजी माध्यम के बच्चे ही अच्छा कर सकते हैं । उन्होने सभी प्राचार्य, शिक्षक, निजी विद्यालयों के शिक्षक जिन्होने मॉडल सेट बनाने में जिला प्रशासन का सहयोग किया तथा उन सभी पदाधिकारी व शिक्षक जिन्होने मासिक मूल्यांकन परीक्षा की कॉपी जांची तथा प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जिले के बेहतर रिजल्ट में अपना योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया । इस अवसर पर अन्य सभी पदाधिकारियों ने भी जिले के तीनों टॉपर बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें देते हुए इस उपलब्धि पर बधाई दी। मौके पर टॉपर बच्चों के माता-पिता ने भी अपनी बात रखी एवं जिला स्तरीय सम्मान समारोह के लिए प्रशासन को धन्यवाद दिया ।

स्टेट टॉपर आदिवासी उच्च विद्यालय, पुरनापानी, चाकुलिया की छात्रा श्रेया सोनगिरी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को देते हुए कहा कि वे नियमित 6 घंटे तक अध्ययन करती थीं। शिक्षक पिता से साइंस और मैथ्स की पढ़ाई की तथा अन्य किसी कोचिंग का सहारा नहीं लिया । वे आगे शिक्षक बनना चाहती हैं ।

जिला के टॉपर में दूसरे स्थान पर रहे कुणाल पाल आदिवासी उच्च विद्यालय, पुरनापानी, चाकुलिया ने बताया कि उन्होने भी बिना कोचिंग के ही यह सफलता हासिल किया । विद्यालय द्वारा उपल्बध कराये गए नोट्स एवं मासिक मूल्यांकन परीक्षा तथा ऑनलाइन क्लास से जुड़ने का काफी फायदा हुआ । वे आगे कॉमर्शियल पायलट बनना चाहते हैं।

जिले की तीसरी टॉपर सोनल कुमारी, प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जमशेदपुर ने अपनी उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे आगे डॉक्टर बनना चाहती हैं। वे पूरे साल नियमित 6-7 घंटे तक पढ़ाई करती रहीं हालांकि परीक्षा नजदीक आने पर 12-14 घंटे भी पढ़ाई की ।

तीन केजीबीवी व एक जेबीएवी के सभी बच्चों ने फर्स्ट डिविजन से पास किया परीक्षा

JAC 10वीं की बोर्ड परीक्षा में जिले के सभी आवासीय विद्यालय का बेहतर प्रदर्शन रहा। सभी 09 केजीबीवी व 02 जेबीएवी से इस वर्ष 682 छात्र-छात्राओं में से 681 छात्राओं ने परीक्षा दिया (एक छात्रा चेचक होने की वजह से 02 पेपर नहीं दे पाई) जिसमें 619 छात्र-छात्रायें फर्स्ट डिविजन एवं 62 छात्रों ने सेकेंड डिविजन से परीक्षा पास किया। केजीबीवी पोटका, केजीबीवी धालभूमगढ़, केजीबीवी बहरागोड़ा तथा झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय गुड़ाबांदा के सभी बच्चों ने फर्स्ट डिविजन से परीक्षा पास किया । उपायुक्त ने इस उपलब्धि पर शिक्षा विभागीय पदाधिकारी, शिक्षक, वार्डन आदि को विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि निश्चित ही यह गर्व का पल है जहां आवासीय विद्यालय में रहने वाले बच्चे पूरी तरह से प्रशासन की देखरेख में रहते हैं, सभी से अच्छे रिजल्ट की भी अपेक्षा थी जिसे उन्होने पूरा भी किया। इस समारोह में एसडीएम धालभूम पीयूष सिन्हा, निदेशक डीआरडीए सौरभ सिन्हा, एडीसी जयदीप तिग्गा, निदेशक एनईपी ज्योत्सना सिंह, डीटीओ दिनेश रंजन, डीपीओ अरूण द्विवेदी, स्थापना उप समाहर्ता अभिषेक कुमार, डीईओ निर्मला बरेलिया, डीएसई निशु कुमारी समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे ।


Social Share
Previous Article

जमशेदपुर को-ऑपरेटिव काॅलेज में हुआ जागरूकता कार्यक्रम ...

Next Article

सत्यम संजीवन ट्रस्ट द्वारा जेम्को में आयोजित ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • लोकल

    चापानलों की मरम्मति एवं नये चापानलों का अधिष्ठापन नहीं हो पाने को लेकर विधायक सरयू राय ने किया शिकायत

    May 31, 2023
    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
  • लोकल

    हरा राशन कार्डधारियों को मिलेगा नवंबर से अप्रैल माह तक का 5 किग्रा चावल पैकेट

    April 25, 2023
    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
  • लोकलसेहत

    खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों पर होगी कार्रवाई

    May 6, 2023
    By SANTOSH KUMAR (Editor)
  • लोकल

    30 अप्रैल को राँची में पूर्व सैनिकों का मैराथन मीटिंग..राज्य के सभी जिलों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

    April 28, 2023
    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
  • कॉर्पोरेटलोकल

    सीआरएम जेडीसी की टीम ने किया ‘सीआरएम स्नैक्स कॉर्नर’ का शुभारंभ

    May 12, 2023
    By SANTOSH KUMAR (Editor)
  • लोकल

    अवैध खनन व परिवहन करने वालों पर होगी लगातार कार्रवाई- उपायुक्त

    May 15, 2023
    By SANTOSH KUMAR (Editor)

Leave a reply Cancel reply

  • खेललोकल

    ए० बी० एम० कॉलेज में एन० एस० एस० का स्पेशल कैंप आरंभ

  • देश-विदेश

    महंगाई के मुद्दे पर राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर साधा निशाना

  • लोकल

    मन का मिलन पखवाड़ा अभियान के तहत मेगा लीगल जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

About

Origin India News

41, Jawahar Bhawan, Nitibag Colony, Slag Road, Bhuiyadih, Agrico, Jamshedpur, Jharkhand- 831009

Mobile: 8873544889, 7004480145

E-mail ID: originindianews@gmail.com

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
    May 20, 2025
  • निराश्रित बच्चों के सहयोग के लिए साथी की जिला एकाई गठित

    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
    May 20, 2025
  • बीएड की प्रवेश-परीक्षा के लिए आज से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन

    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
    February 15, 2024
  • अग्नि पीड़ित परिवार को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने पहुँचाई मदद

    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
    October 5, 2023
  • राशन की कालाबाजारी करने वाले डीलरों की अब खैर नहीं

    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
    March 17, 2023
  • जमशेदपुर: ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क जाम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    By SANTOSH KUMAR (Editor)
    March 17, 2023
  • नवरात्रि जवारा पूजा में सम्मिलित हुये समाजसेवी पवन अग्रहरि

    By SANTOSH KUMAR (Editor)
    March 29, 2023
  • सुवर्ण वणिक समाज के रक्तदान शिविर में 500 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह

    By SANTOSH KUMAR (Editor)
    April 4, 2023

Timeline

  • May 20, 2025

    जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

  • May 20, 2025

    निराश्रित बच्चों के सहयोग के लिए साथी की जिला एकाई गठित

  • February 15, 2024

    बीएड की प्रवेश-परीक्षा के लिए आज से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन

  • October 5, 2023

    अग्नि पीड़ित परिवार को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने पहुँचाई मदद

  • October 3, 2023

    परसुडीह बाजार में अवैध जुआ मटका के विरुद्ध पुलिस कि छापामारी,तीन गिरफ्तार