Origin India News

Main Menu

  • होम
  • लोकल
  • राज्य
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • खेल
  • सेहत
  • धर्म- समाज
  • विज्ञान
  • पर्यावरण
  • लाइफ-स्टाइल
  • कॉर्पोरेट
  • सम्पादकीय
Sign in / Join

Login

Welcome! Login in to your account
Lost your password?

Lost Password

Back to login

logo

Origin India News

  • होम
  • लोकल
  • राज्य
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • खेल
  • सेहत
  • धर्म- समाज
  • विज्ञान
  • पर्यावरण
  • लाइफ-स्टाइल
  • कॉर्पोरेट
  • सम्पादकीय
लाइफ-स्टाइललोकल
Home›लाइफ-स्टाइल›“जान” की वार्षिक सम्मेलन सह नवोदयन मिलन समारोह संपन्न

“जान” की वार्षिक सम्मेलन सह नवोदयन मिलन समारोह संपन्न

By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
May 8, 2023
87
0
Share:
Social Share

जमशेदपुर एलुमनाई एसोसिएशन ऑफ नवोदयंस यानी “जान” की वार्षिक सम्मेलन सह नवोदयन मिलन समारोह होटल जीवा में रविवार प्रातः 9:00 बजे से शुरू होकर संध्या 4:00 बजे संपन्न हुई । भारत के विभिन्न नवोदय विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र गण जो कि जमशेदपुर या आसपास के क्षेत्र में रहने वाले हैं, इस कार्यक्रम में शामिल हुए । इस कार्यक्रम में पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं ने तथा उनके परिवार के सदस्यों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया, वहीं कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सौम्य भार्गव रहे, जो कि स्वर्ण मयूरम की उपाधि से सम्मानित हैं और उन्होंने परंपरागत कत्थक नृत्य को पाश्चात्य आधुनिकता के फ्यूजन के साथ प्रस्तुत किया और दर्शकों का मन मोह लिया । इसके अतिरिक्त तेजस्विनी और हिमशिखा, मामी-भगिनी की जोड़ी ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं दूसरी ओर मास्टर तरुण कृष्ण (उम्र 7 वर्ष) ने अपने नृत्य से दर्शकों को झुमने पर मजबूर कर दिया। दीपक कालिंदी एवं अश्वनी की जोड़ी ने ढोल के साथ गाना गाकर दर्शकों का मन मोह लिया। फिल्मी गाने पर नमिता प्रामाणिक के नृत्य पर दर्शक झूम उठे। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम में गौरव सिंह “क्रांतिगुरु” और रोहित जो कि टाटा स्टील में सीनियर अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं और आईआईटी दिल्ली से पास आउट किए हुए हैं, अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रथम वर्ष में एमबीबीएस कर रहे छात्र तेजस्वी सिंह ने मां पर कविता सुनाकर दर्शकों को भावुक कर दिया। कार्यक्रम में गोविंद रजक ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जो मिशन चलाया है उसे दर्शकों के सामने पेश किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जमशेदपुर एवं आसपास में निवास करने वाले भारत के विभिन्न नवोदय विद्यालय के छात्रों को एक मंच पर लाना था। कार्यक्रम में एंकर की भूमिका हरेन्दु शर्मा एवं शीतल बागे ने निभाई। नवोदय विद्यालय सिजुलता के प्राचार्य उपाध्याय सर द्वारा घोषणा की गई कि इसी वर्ष दिसंबर के पहले रविवार को “जान” के सदस्यों का मिलन विद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी । कार्यक्रम के प्रायोजक के रूप में मुख्य भूमिका एचडीएफसी म्युचुअल फंड के सदस्यों एवं श्रीमती सोनी सिंह ने निभाया । इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में कोल्हान के तीन नवोदय विद्यालयों- सिजुलता नवोदय विद्यालय, बहरागोड़ा नवोदय विद्यालय एवं झिकपानी नवोदय विद्यालय के प्राचार्य गण, लगभग 110 छात्र-छात्राएँ, शहर के गणमान्य डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, रेलकर्मी, बैंक कर्मी, शिक्षक गण, व्यवसायी गण एवं विभिन्न क्षेत्रों में रुचि रखने वाले लोग मौजूद रहे ।


Social Share
Previous Article

यूनियन ने टाटा स्टील डिट्रिब्यूशन एंड प्रोसेसिंग ...

Next Article

‘प्रोजेक्ट स्मार्ट’ के लिए जापानी एजेंसी के ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • लोकल

    योजनाओं के क्रियान्यवन में खराब प्रदर्शन पर पोटका बीडीओ के वेतन पर रोक, एई पर कार्रवाई का निर्देश

    June 13, 2023
    By SANTOSH KUMAR (Editor)
  • लाइफ-स्टाइललोकल

    वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे : एग्रीको ग्राउंड में एसआरके कमलेश ने लगाया निशुल्क जांच शिविर

    May 17, 2023
    By SANTOSH KUMAR (Editor)
  • राज्यलोकल

    अधिवक्ता को हथकड़ी लगाकर जेल भेजने के विरोध में कोर्ट में अधिवक्ताओं ने किया हंगामा

    April 13, 2023
    By SANTOSH KUMAR (Editor)
  • धर्म- समाजलोकल

    छठवीं बार जनसेवा पुरस्कार से सम्मानित हुए सुनील आनंद

    June 6, 2023
    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
  • राजनीतिलोकल

    देश की जनता को गुमराह कर धार्मिक झगड़े करवा रही केंद्र सरकार- आनंद बिहारी दुबे

    May 2, 2023
    By SANTOSH KUMAR (Editor)
  • लोकल

    जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला -खरसावां ने मशाल जुलूस निकाल किया केंद्र सरकार का विरोध

    April 4, 2023
    By SANTOSH KUMAR (Editor)

Leave a reply Cancel reply

  • लोकल

    उत्कल एसोसिएशन साकची में मनाया गया उत्कल गौरव मधुसूदन दास जयंती

  • कॉर्पोरेटलोकल

    टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड के दो एसोसिएट हुए सेवानिर्वित, प्रबंधन और यूनियन ने दिया फेयरवेल

  • क्राइम

    जमशेदपुर पुलिस ने मानगो गोलीकांड के 7 अपराधकर्मियों को हथियार सहित किया गिरफ्तार

About

Origin India News

41, Jawahar Bhawan, Nitibag Colony, Slag Road, Bhuiyadih, Agrico, Jamshedpur, Jharkhand- 831009

Mobile: 8873544889, 7004480145

E-mail ID: originindianews@gmail.com

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
    May 20, 2025
  • निराश्रित बच्चों के सहयोग के लिए साथी की जिला एकाई गठित

    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
    May 20, 2025
  • बीएड की प्रवेश-परीक्षा के लिए आज से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन

    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
    February 15, 2024
  • अग्नि पीड़ित परिवार को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने पहुँचाई मदद

    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
    October 5, 2023
  • जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
    May 20, 2025
  • राशन की कालाबाजारी करने वाले डीलरों की अब खैर नहीं

    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
    March 17, 2023
  • जमशेदपुर: ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क जाम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    By SANTOSH KUMAR (Editor)
    March 17, 2023
  • नवरात्रि जवारा पूजा में सम्मिलित हुये समाजसेवी पवन अग्रहरि

    By SANTOSH KUMAR (Editor)
    March 29, 2023

Timeline

  • May 20, 2025

    जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

  • May 20, 2025

    निराश्रित बच्चों के सहयोग के लिए साथी की जिला एकाई गठित

  • February 15, 2024

    बीएड की प्रवेश-परीक्षा के लिए आज से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन

  • October 5, 2023

    अग्नि पीड़ित परिवार को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने पहुँचाई मदद

  • October 3, 2023

    परसुडीह बाजार में अवैध जुआ मटका के विरुद्ध पुलिस कि छापामारी,तीन गिरफ्तार