पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर गरीबों के बीच फल एवं फ्रुटी का वितरण

जमशेदपुर :रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पासवा प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष रमन झा के साथ राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया, दीप प्रज्वलित की एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया, साथ ही साथ गरीबों को फुड पैकेट दिया,फल वितरित की एवं कोल्डड्रिंक फ्रूटी पिलाया। श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पासवा प्रदेश अध्यक्ष ने राजीव गांधी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 5 वर्षों का छोटा सा कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा। सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायती राज, कंप्यूटर क्रांति, छात्रों को लोकतंत्र में सीधी भागीदारी एवं 21वीं सदी के भारत का निर्माण करने वाले राजीव गांधी हमेशा याद किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा देश राजीव जी को न भूला है और ना ही कभी भूल सकता है।
पूर्वी सिंहभूम पासवा जिला अध्यक्ष रमन झा ने कहा आज भी देश उनके पदचिन्हों पर चल रहा है, ग्रामीण इलाके हों या शहरी क्षेत्र स्थानीय लोगों को विकास में भागीदार बनाने का उनका सपना आज पूरा हो रहा है।पूरी दुनिया में भारत के युवा सूचना प्रौद्योगिकी एवं कम्प्यूटर तकनीक में अपना परचम लहरा रहे हैं यह राजीव गांधी की देन है।