Origin India News

Main Menu

  • होम
  • लोकल
  • राज्य
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • खेल
  • सेहत
  • धर्म- समाज
  • विज्ञान
  • पर्यावरण
  • लाइफ-स्टाइल
  • कॉर्पोरेट
  • सम्पादकीय
Sign in / Join

Login

Welcome! Login in to your account
Lost your password?

Lost Password

Back to login

logo

Origin India News

  • होम
  • लोकल
  • राज्य
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • खेल
  • सेहत
  • धर्म- समाज
  • विज्ञान
  • पर्यावरण
  • लाइफ-स्टाइल
  • कॉर्पोरेट
  • सम्पादकीय
लोकल
Home›लोकल›राज्य के पूर्व सैनिकों के कल्यानार्थ यूनाइटेड फ्रंट झारखण्ड के बैनर तले राज्यपाल महोदय से विस्तृत चर्चा

राज्य के पूर्व सैनिकों के कल्यानार्थ यूनाइटेड फ्रंट झारखण्ड के बैनर तले राज्यपाल महोदय से विस्तृत चर्चा

By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
May 31, 2023
68
0
Share:
Social Share

जमशेदपुर : यूनाइटेड फ्रंट के नेशनल चेयरमैन वीर बहादुर सिंह प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह वाइस ऑफ एक्ससर्विस मैन सोसाइटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश कुमार के नेतृत्व में विगत 30 अप्रैल  को ज्ञापन दिया गया था। जिसपर विस्तृत चर्चा के लिये कल देर रात राजभवन से प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह को अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ आज मिलने की जानकारी दी गयी। शहर से बाहर होने के बावजूद प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा जमशेदपुर एवं राँची टीम से संपर्क किया गया। पुर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश कोऑर्डिनेटर अनिरुद्ध सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष आभास नाथ जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम के पदाधिकारी डॉक्टर के के शुक्ला जिला मंत्री दिनेश सिंह वरिष्ठ सदस्य मनोज ठाकुर व अन्य प्रतिनिधि साथी आज के प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे।पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर आधारित एक माँग पत्र आज भी राज्यपाल महोदय को प्रतिनिधियों के द्वारा सौंपा गया। जिन प्रमुख मुद्दों पर आज विस्तार से चर्चा हुई उनमें –

1. झारखण्ड में बसे सभी पूर्व सैनिकों को डोमिसाइल सर्टिफिकेट दिलाना,
2. अन्य राज्यों के तर्ज पर पूर्व सैनिकों को राज्य सरकार की भर्तियों में आरक्षित कोटा,
3. पूर्व सैनिकों के बच्चों को शिक्षण संस्थान एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्रों में नामांकन के लिये आरक्षण,
4. पूर्व सैनिकों के पुनर्वास हेतु कामर्शियल स्पेस (जगह)/सरकारी दुकान का आबंटन
5. जिन जिलों में सेना की CSD कैंटीन नहीं है, वहाँ मोबाइल सर्विस द्वारा ग्रोसरी/लिकर उपलब्ध कराने की ब्यवस्था,
6. शहीद/वीर नारी/जरूरतमन्द पूर्व सैनिकों को पुनर्वास के लिए सरकारी जमीन का आवंटन
7. राज्य के पूर्व सैनिकों को टोल टैक्स, होल्डिंग टैक्स एवं पार्किंग टैक्स सम्बन्धी छूट दिलाकर उनका राष्ट्रहित में मनोबल बढ़ाना ताकि पूर्व सैनिक राज्य एवं देश के विकास में शत प्रतिशत योगदान दे सकें,
8. राज्य के सभी अस्पताल में वृद्ध पुर्व सैनिकों के इलाज के लिये ई सी एच एस पॉलिसी के साथ अनिवार्य रूप से इम्पैनल कराना जिससे राज्य के चौबीसों जिलों में निवास करने वाले पूर्व सैनिकों का इलाज बेहतर तरीके से हो सके,
9. राज्य के सभी जिलों में जिला सैनिक बोर्ड की माँग
उपयुक्त सभी माँगों पर संगठन के प्रतिनिधियों ने झारखण्ड के राज्यपाल माननीय श्री सी पी राधाकृष्णन एवं प्रधान सचिव श्री नितिन कुलकर्णी (आई. ए. एस.) से सकारात्मक बातचीत हुई। कई मांगों को पूरा कराने के संदर्भ में राज्यपाल महोदय ने राज्य सरकार के पास अनुशंसा भेजने का आस्वासन दिया एवं कुछ माँगों को पूरा कराने के लिये कुछ और जानकारी माँगी। बहुत जल्द ही संगठन के प्रतिनिधि पूरे जिले के पदाधिकारियों से बातचीत कर जानकारी प्राप्त करेंगे एवं राज्यपाल महोदय को वस्तुस्थिति से अवगत करायेंगे। आज की मीटिंग एवं पिछले ज्ञापन के संदर्भ में राजभवन से सकारात्मक जवाब पाकर पूर्व सैनिकों में खुशी का माहौल है। और सभी जिलों ने राज्य के सर्वांगीण विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का भरोसा दिलाया।आज के मीटिंग को सफल बनाने में राज्यपाल से मिलने वाले प्रयिनिधियों के अलावा पूर्व सैनिक ओम प्रकाश शर्मा रंगनाथ पांडेय रूपेश ठाकुर यू के सिंह शामिल थे।


Social Share
Previous Article

सुवर्णरेखा नंदिनी की नयी कार्यकारिणी गठित, रवींद्र-नज़रुल ...

Next Article

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • लोकल

    सिविल सर्जन सभागार में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम आयोजित

    July 12, 2023
    By SANTOSH KUMAR (Editor)
  • खेललोकल

    शिक्षा प्रसार केंद्र ,टाटा मोटर्स के तीन दिवसीय समर कैंप का समापन

    May 13, 2023
    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
  • कॉर्पोरेटलोकल

    सेवानिवृत्त हुए टीमकेन प्लांट के कोन सेल यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष राजेन्द्र पंडित

    April 29, 2023
    By SANTOSH KUMAR (Editor)
  • लोकल

    बेसमेंट एवं पार्किंग स्थल का व्यवसायिक प्रयोग कर रहे भवन मालिकों को जेएनएसी की कड़ी चेतावनी, एक सप्ताह ...

    May 9, 2023
    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
  • कॉर्पोरेटलोकल

    टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड के दो एसोसिएट हुए सेवानिर्वित, प्रबंधन और यूनियन ने दिया फेयरवेल

    May 31, 2023
    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
  • धर्म- समाजलोकल

    राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन ने मनाया रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती

    May 9, 2023
    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)

Leave a reply Cancel reply

  • धर्म- समाजपर्यावरणलोकल

    विश्व प्रकृति दिवस के अवसर पर पृथ्वी को स्वस्थ रखने के लिए बांटे गए 100 पौधें

  • लोकल

    बारिश के बाद जल जमाव से ग्रस्त क्षेत्रों का विधायक सरयू राय ने किया दौरा

  • राज्यशिक्षा

    राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुआ राज्य सम्पोषित उच्च विद्यालय की छात्रा जसमती सुंडी का चयन

About

Origin India News

41, Jawahar Bhawan, Nitibag Colony, Slag Road, Bhuiyadih, Agrico, Jamshedpur, Jharkhand- 831009

Mobile: 8873544889, 7004480145

E-mail ID: originindianews@gmail.com

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
    May 20, 2025
  • निराश्रित बच्चों के सहयोग के लिए साथी की जिला एकाई गठित

    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
    May 20, 2025
  • बीएड की प्रवेश-परीक्षा के लिए आज से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन

    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
    February 15, 2024
  • अग्नि पीड़ित परिवार को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने पहुँचाई मदद

    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
    October 5, 2023
  • जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
    May 20, 2025
  • राशन की कालाबाजारी करने वाले डीलरों की अब खैर नहीं

    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
    March 17, 2023
  • जमशेदपुर: ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क जाम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    By SANTOSH KUMAR (Editor)
    March 17, 2023
  • नवरात्रि जवारा पूजा में सम्मिलित हुये समाजसेवी पवन अग्रहरि

    By SANTOSH KUMAR (Editor)
    March 29, 2023

Timeline

  • May 20, 2025

    जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

  • May 20, 2025

    निराश्रित बच्चों के सहयोग के लिए साथी की जिला एकाई गठित

  • February 15, 2024

    बीएड की प्रवेश-परीक्षा के लिए आज से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन

  • October 5, 2023

    अग्नि पीड़ित परिवार को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने पहुँचाई मदद

  • October 3, 2023

    परसुडीह बाजार में अवैध जुआ मटका के विरुद्ध पुलिस कि छापामारी,तीन गिरफ्तार