Origin India News

Main Menu

  • होम
  • लोकल
  • राज्य
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • खेल
  • सेहत
  • धर्म- समाज
  • विज्ञान
  • पर्यावरण
  • लाइफ-स्टाइल
  • कॉर्पोरेट
  • सम्पादकीय
Sign in / Join

Login

Welcome! Login in to your account
Lost your password?

Lost Password

Back to login

logo

Origin India News

  • होम
  • लोकल
  • राज्य
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • खेल
  • सेहत
  • धर्म- समाज
  • विज्ञान
  • पर्यावरण
  • लाइफ-स्टाइल
  • कॉर्पोरेट
  • सम्पादकीय
लोकल
Home›लोकल›छूटे हुए महाविद्यालय एवं कम्पनी में ELC एवं VAF का गठन अविलंब करें: उप विकास आयुक्त

छूटे हुए महाविद्यालय एवं कम्पनी में ELC एवं VAF का गठन अविलंब करें: उप विकास आयुक्त

By SANTOSH KUMAR (Editor)
August 14, 2023
86
0
Share:
Social Share

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई मतदाता जागरूकता मंच एवं युवा तथा भविष्य के मतदाता के लिए गठित निर्वाचन साक्षरता क्लब के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता मंच एवं युवा तथा भविष्य के मतदाता के लिए गठित निर्वाचन साक्षरता क्लब के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह भी बैठक में मौजूद रहीं। बैठक में उपस्थित विभिन्न निजी कम्पनी के नोडल पदाधिकारी तथा इंटर एवं डिग्री कॉलेज के नोडल पदाधिकारियों को निर्वाचन साक्षरता क्लब तथा मतदाता जागरूकता मंच के बारे में विस्तृत जानकारी देने के उपरांत मतदाता सूची के निर्माण में उनकी सहभागिता एवं सहयोग हेतु अपील की गई। उप विकास आयुक्त ने कहा कि सुदृढ़ लोकतंत्र के निर्माण हेतु प्रत्येक योग्य मतदाता की सहभागिता जरूरी है, ऐसे में सभी लोगों को जागरूक करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें।

साथ ही उन्होंने कहा कि जिन महाविद्यालय तथा कम्पनी में ELC एवं VAF का गठन नहीं किया गया, वहां अविलम्ब इसका गठन कर गतिविधियां आयोजित की जाय। प्लस 2 स्कूल-कॉलेजों में वैसे छात्र-छात्राओं को, जो आगामी 01.10.2024 को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे है, उनसे प्रपत्र-6 में अग्रिम आवेदन प्राप्त किया जाय तथा जो 01.10.2023 को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे है, उनसे भी Voter Help line app / voters.eci.gov.in के माध्यम से प्रपत्र-6 में आवेदन कराने हेतु अनुरोध किया जाय। साथ ही सभी प्लस 2 स्कूल-कॉलेजों में कैम्पस एम्बेसडर की नियुक्ति कर विवरणी उपलब्ध कराने को कहा गया।

कम्पनी के नोडल पदाधिकारियों को अपने कम्पनी के अन्तर्गत कार्यरत कर्मियों, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं हुआ है, उनका भी Voter Help line app / voters.eci.gov.in के माध्यम से प्रपत्र-6 में आवेदन कराने हेतु अनुरोध किया गया। साथ ही कम्पनी के वैसे कर्मी, जिनकी मृत्यु या फिर स्थानान्तरण हो चुका है, उनका विवरण उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया गया, ताकि मतदाता सूची से उनका नाम विलोपन हेतु नियमानुसार कार्रवाई किया जा सके। साथ ही वोटर हेल्प लाइन नंबर 1950 के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई कि यह टोल फ्री नंबर किस प्रकार निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने में सहायक है।


Social Share
Previous Article

स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिजनों को जिला ...

Next Article

टांगराईन स्कूल के बच्चों को आयकर विभाग ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • लोकल

    समाजिक सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने पानी की समस्याओं को लेकर पेयजल विभाग से मुलाकात की

    May 22, 2023
    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
  • लोकल

    वाहन जांच अभियान में 26 वाहन चालकों का कटा 72 हजार रू. का फाइन, भागने वाले 48 वाहन चालकों से ...

    April 25, 2023
    By SANTOSH KUMAR (Editor)
  • लोकल

    हरा राशन कार्डधारियों को मिलेगा नवंबर से अप्रैल माह तक का 5 किग्रा चावल पैकेट

    April 25, 2023
    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
  • धर्म- समाजलोकल

    सिख समाज के छबील में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार ने दी सेवा

    June 11, 2023
    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
  • लोकल

    उपायुक्त ने सुनी जनता की फरियाद ,यथोचित कार्रवाई को लेकर किया आश्वस्त

    October 3, 2023
    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
  • कॉर्पोरेटलोकल

    जेसीपी यूनियन की नई कमेटी घोषित, राकेश्वर पांडे बने अध्यक्ष

    May 25, 2023
    By SANTOSH KUMAR (Editor)

Leave a reply Cancel reply

  • लोकलशिक्षा

    ग्रैजुएट कॉलेज में छात्राओं ने मनाया ‘फ्रेशर्स डे’, डॉ संजीव आनंद हुए सम्मानित

  • लोकल

    चाईबासा : जंगली भालू के हमले से एक महिला समेत दो जख्मी

  • पर्यावरणलोकल

    स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत सभी प्रखंडों के ‘बेस्ट’ मुखिया होंगे सम्मानित

About

Origin India News

41, Jawahar Bhawan, Nitibag Colony, Slag Road, Bhuiyadih, Agrico, Jamshedpur, Jharkhand- 831009

Mobile: 8873544889, 7004480145

E-mail ID: originindianews@gmail.com

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
    May 20, 2025
  • निराश्रित बच्चों के सहयोग के लिए साथी की जिला एकाई गठित

    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
    May 20, 2025
  • बीएड की प्रवेश-परीक्षा के लिए आज से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन

    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
    February 15, 2024
  • अग्नि पीड़ित परिवार को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने पहुँचाई मदद

    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
    October 5, 2023
  • राशन की कालाबाजारी करने वाले डीलरों की अब खैर नहीं

    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
    March 17, 2023
  • जमशेदपुर: ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क जाम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    By SANTOSH KUMAR (Editor)
    March 17, 2023
  • नवरात्रि जवारा पूजा में सम्मिलित हुये समाजसेवी पवन अग्रहरि

    By SANTOSH KUMAR (Editor)
    March 29, 2023
  • सुवर्ण वणिक समाज के रक्तदान शिविर में 500 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह

    By SANTOSH KUMAR (Editor)
    April 4, 2023

Timeline

  • May 20, 2025

    जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

  • May 20, 2025

    निराश्रित बच्चों के सहयोग के लिए साथी की जिला एकाई गठित

  • February 15, 2024

    बीएड की प्रवेश-परीक्षा के लिए आज से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन

  • October 5, 2023

    अग्नि पीड़ित परिवार को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने पहुँचाई मदद

  • October 3, 2023

    परसुडीह बाजार में अवैध जुआ मटका के विरुद्ध पुलिस कि छापामारी,तीन गिरफ्तार