Origin India News

Main Menu

  • होम
  • लोकल
  • राज्य
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • खेल
  • सेहत
  • धर्म- समाज
  • विज्ञान
  • पर्यावरण
  • लाइफ-स्टाइल
  • कॉर्पोरेट
  • सम्पादकीय
Sign in / Join

Login

Welcome! Login in to your account
Lost your password?

Lost Password

Back to login

logo

Origin India News

  • होम
  • लोकल
  • राज्य
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • खेल
  • सेहत
  • धर्म- समाज
  • विज्ञान
  • पर्यावरण
  • लाइफ-स्टाइल
  • कॉर्पोरेट
  • सम्पादकीय
राजनीतिराज्य
Home›राजनीति›लाख कोशिशों के बावजूद शिक्षकों की नियुक्ति नहीं रोक पाये सीएम सोरेन- रघुवर

लाख कोशिशों के बावजूद शिक्षकों की नियुक्ति नहीं रोक पाये सीएम सोरेन- रघुवर

By SANTOSH KUMAR (Editor)
May 19, 2023
131
0
Share:
Social Share

जिसे हमारी सरकार का पाप कहते थे, आज उसी का श्रेय लेने में लग गयी है हेमंत सरकार- रघुवर दास

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सर्वोच्च न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवा विरोधी हेमंत सरकार को हराकर नौकरी पाने वाले हाई स्कूल शिक्षकों को मैं बधाई देता हूं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। उन्होने कहा कि अगर सर्वोच्च न्यायालय का हस्तक्षेप नहीं हुआ होता तो इन शिक्षकों की नियुक्ति संभव नहीं हो पाती। मैं हेमंत सरकार से हाथ जोड़कर आग्रह करता हूं कि युवाओं और नौकरियों के बीच अब कोई बाधा खड़ी न करें और उनके कैरियर को तबाह न करें । सीएम सोरेन की परेशानियों को मैं समझता हूं ।

जिन नियुक्तियों को ये रघुवर सरकार का पाप कहते थे आज उन्हीं नियुक्तियों का श्रेय लेने के लिए अखबारों में विज्ञापन छपवाना पड़ रहा है, खेल गांव में समारोह करना पड़ रहा है। मैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बताना चाहता हूं कि नियुक्तियां पाप नहीं बल्कि पुण्य का कार्य होती हैं। आज जब हेमंत सरकार को सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आगे विवश होकर हाईस्कूल शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटना पड़ा है, तो जनता को ये जानने का हक है कि इन नियुक्तियों को रोकने के लिए हेमंत सरकार ने क्या-क्या प्रपंच किये हैं । हाईस्कूल के 17,786 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया हमारी भाजपा सरकार ने 2016 में शुरू की थी। हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र मेरी सरकार दे चुकी थी। प्रक्रिया के अंतिम चरण में यह मामला न्यायालय में चला गया, जिसकी वजह से बाकी कि प्रक्रिया लंबित हो गयी। हेमंत सरकार ने सत्ता संभालने के बाद सबसे पहले नियुक्तियों को ठंढे बस्ते में डालने का काम किया। न्यायालय में मजबूती से पक्ष रखने की बजाय मुख्यमंत्री झारखंड के युवाओं को नौकरी नहीं मिले इसके लिए प्रयास करती रही।

इतना ही नहीं हेमंत सरकार ने मेरी सरकार में शुरू की गयी नियुक्तियों से संबंधित सभी विज्ञापनों को ही वापस लेने का आदेश दिया। उन्हीं विज्ञापनों में पंचायत सचिव व लिपिक का भी विज्ञापन था। सिर्फ यह डर कि इन नियुक्तियों का श्रेय हमारी भाजपा सरकार को जायेगा, हेमंत सरकार ने युवाओं के भविष्य को अधर में लटकाकर नियुक्तियों पर ही रोक लगा दी। आज जिन हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति का श्रेय हेमंत सरकार लेने का प्रयास कर रही है, दरअसल उसके वास्तविक हकदार हमारे युवा हैं, जिन्होंने मजबूती के साथ अपना पक्ष सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष रखा और फैसला उनके हक में आया। यह नियुक्ति हेमंत सरकार के मुंह पर युवाओं का करारा तमाचा है।

हेमंत सरकार आखिरी समय तक नियुक्ति नहीं करना चाहती थी, इसलिए सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद टालमटोल करती रही। युवा अभ्यर्थियों ने हेमंत सरकार के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में अवमानना याचिका तक दायर की। उसके बाद सर्वोच्च न्यायालय ने मुख्य सचिव को सशरीर हाजिर होने का आदेश दिया था। तब जाकर नियुक्ति मिलना संभव हो पाया। अभी तो हेमंत सरकार को पंचायत सचिव और लिपिकों को भी नियुक्ति पत्र देना पड़ेगा। हेमंत सरकार की लटकाओ, अटकाओ और भटकाओ की राजनीति की वजह से हमारे झारखंड के हजारों युवा पिछले तीन-चार साल से अपने हक के लिए भटक रहे हैं। उनके ये जो कीमती साल बर्बाद हुए हैं, हेमंत सोरेन उन्हें वापस नहीं कर पायेंगे ।


Social Share
Previous Article

जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट

Next Article

बागबेड़ा पुलिस ने 2 किलो गाँजा के ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • धर्म- समाजराज्यलोकलसेहत

    अखिल विश्व गायत्री परिवार ने किया 52वें रक्तदान शिविर का आयोजन

    April 16, 2023
    By SANTOSH KUMAR (Editor)
  • राजनीति

    झारखंड में आज 23 साल बाद भी सामाजिक एवं राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई है- सरयू राय

    July 9, 2023
    By SANTOSH KUMAR (Editor)
  • राज्यशिक्षा

    भारतीय रिजर्व बैंक ने किया वित्तीय साक्षरता क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता हुए पुरस्कृत

    May 3, 2023
    By SANTOSH KUMAR (Editor)
  • क्राइमराज्य

    जगन्नाथपुर : जेटेया पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बरामद हुई चोरी की 2 मोटरसाईकिल

    May 5, 2023
    By SANTOSH KUMAR (Editor)
  • राज्यलोकल

    उपायुक्त ने अखबार में छपी खबर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 घंटे के भीतर किया पेयजल समस्या का समाधान

    April 17, 2023
    By SANTOSH KUMAR (Editor)
  • धर्म- समाजराज्यलोकल

    बाबा साहेब के मार्ग दर्शन पर चलना हर भारतीय का कर्तव्य- मनोज मांझी

    April 14, 2023
    By SANTOSH KUMAR (Editor)

Leave a reply Cancel reply

  • देश-विदेश

    देश की ढाई लाख से अधिक पंचायतों को, राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

  • लोकल

    ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुईं उपायुक्त, विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का किया वितरण

  • लोकलशिक्षा

    विवेक विद्यालय में हुआ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

About

Origin India News

41, Jawahar Bhawan, Nitibag Colony, Slag Road, Bhuiyadih, Agrico, Jamshedpur, Jharkhand- 831009

Mobile: 8873544889, 7004480145

E-mail ID: originindianews@gmail.com

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
    May 20, 2025
  • निराश्रित बच्चों के सहयोग के लिए साथी की जिला एकाई गठित

    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
    May 20, 2025
  • बीएड की प्रवेश-परीक्षा के लिए आज से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन

    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
    February 15, 2024
  • अग्नि पीड़ित परिवार को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने पहुँचाई मदद

    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
    October 5, 2023
  • राशन की कालाबाजारी करने वाले डीलरों की अब खैर नहीं

    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
    March 17, 2023
  • जमशेदपुर: ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क जाम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    By SANTOSH KUMAR (Editor)
    March 17, 2023
  • नवरात्रि जवारा पूजा में सम्मिलित हुये समाजसेवी पवन अग्रहरि

    By SANTOSH KUMAR (Editor)
    March 29, 2023
  • सुवर्ण वणिक समाज के रक्तदान शिविर में 500 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह

    By SANTOSH KUMAR (Editor)
    April 4, 2023

Timeline

  • May 20, 2025

    जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

  • May 20, 2025

    निराश्रित बच्चों के सहयोग के लिए साथी की जिला एकाई गठित

  • February 15, 2024

    बीएड की प्रवेश-परीक्षा के लिए आज से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन

  • October 5, 2023

    अग्नि पीड़ित परिवार को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने पहुँचाई मदद

  • October 3, 2023

    परसुडीह बाजार में अवैध जुआ मटका के विरुद्ध पुलिस कि छापामारी,तीन गिरफ्तार