Origin India News

Main Menu

  • होम
  • लोकल
  • राज्य
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • खेल
  • सेहत
  • धर्म- समाज
  • विज्ञान
  • पर्यावरण
  • लाइफ-स्टाइल
  • कॉर्पोरेट
  • सम्पादकीय
Sign in / Join

Login

Welcome! Login in to your account
Lost your password?

Lost Password

Back to login

logo

Origin India News

  • होम
  • लोकल
  • राज्य
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • खेल
  • सेहत
  • धर्म- समाज
  • विज्ञान
  • पर्यावरण
  • लाइफ-स्टाइल
  • कॉर्पोरेट
  • सम्पादकीय
लोकल
Home›लोकल›पानी की समस्या के समाधान के लिए 17 मई को तीन स्थानों पर लगेगा कैम्प

पानी की समस्या के समाधान के लिए 17 मई को तीन स्थानों पर लगेगा कैम्प

By SANTOSH KUMAR (Editor)
May 16, 2023
110
0
Share:
Social Share

  • उपायुक्त ने मानगो नगर निगम में पानी की समस्या को लेकर की अधिकारियों के साथ बैठक

  • मोटर सीज करने हेतु धावा दल गठित, पानी कनेक्शन के लिए लगेगा 8 दिवसीय कैम्प

  • शंकोसाई जे पी स्कूल, खड़िया बस्ती कम्यूनिटी हॉल तथा पारडीह चौक में लगेगा कैम्प

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम अंतर्गत गुरूद्वारा बस्ती, शंकोसाई एवं सुखना बस्ती आदि में उत्पन्न जलसंकट की स्थिति को देखते हुए उपायुक्त विजया जाधव ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए । बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव व अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में यह बात सामने आई कि पानी सप्लाई के दौरान कई लोगों द्वारा अवैध रूप से मोटर का उपयोग किया जाता है जिससे निचले इलाकों में पानी सप्लाई में कठिनाई आती है । उपायुक्त द्वारा इसपर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए तत्काल मोटर सीज करने हेतु धावा दल का गठन किया गया तथा सख्त निर्देश दिया गया कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर प्रतिदिन कम से कम 50 मोटर सीज करें ।

मानगो में आबादी के बढ़ते स्परूप को देखते हुए अगले 30 वर्षों में पानी की क्या आवश्यकता होगी इसको लेकर 60 MLD का वॉटर ट्रिटमेंट प्लांट के निर्माण पर चर्चा की गई । कार्यपालक अभियंता डी.डब्लू.एस सिविल को अर्बन वॉटर सप्लाई के एडिशनल डीपीआर के लिए प्रस्ताव 15 दिनों के अंदर उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। साथ ही मानगो चौक से डिमना चौक तक सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए परिक्ष्यमान कार्यपालक पदाधिकारी को नियमित अभियान चलाने का निदेश दिया गया।

  • करीब 2.5 लाख की आबादी में सिर्फ 23 हजार पानी कनेक्शन

मानगो वासियों को निर्बाध पानी का सप्लाई मिले इसके लिए जरूरी है कि उनका पानी कनेक्शन हो। पानी कनेक्शन का आवेदन लेने के लिए उपायुक्त ने अगले 8 दिनों तक विभिन्न क्षेत्रों में कैम्प लगाने के निर्देश दिए । 17 मई को शंकोसाई जे पी स्कूल में नगर प्रबंधक राहुल कुमार की निगरानी में तथा खड़िया बस्ती कम्यूनिटी हॉल में परिक्ष्यमान पदाधिकारी चंदन कुमार व पारडीह चौक में नगर प्रबंधक जितेन्द्र कुमार की निगरानी में पानी कनेक्शन के लिए कैम्प लगेगा । उपायुक्त ने कहा कि वैध कनेक्शन लेने से प्रशासन को भी जानकारी होगी कि कितने लोगों तक पानी पहुंच रहा और कितने लोग सही में वंचित रह जा रहे हैं ।

पानी कनेक्शन लेने के लिए जरूरी कागजात निम्नवत हैं-
1. बीपीएल को फ्री कनेक्शन
2. आधार, आवासीय प्रमाण पत्र, होल्डिंग का पेपर (जिन लोगों के पास होल्डिंग का पेपर नहीं होगा उनका इस कैम्प में ही पेपर बनेगा) ।


Social Share
Previous Article

उपायुक्त ने 8 परिवारों को दी पीएम ...

Next Article

वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे : एग्रीको ग्राउंड में ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेललाइफ स्टाइललोकल

    सत्यम संजीवन ट्रस्ट ने किया गरीब बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन

    May 22, 2023
    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
  • लोकल

    बारिश के बाद जल जमाव से ग्रस्त क्षेत्रों का विधायक सरयू राय ने किया दौरा

    June 30, 2023
    By SANTOSH KUMAR (Editor)
  • लोकलशिक्षा

    ग्रेजुएट कॉलेज में शुरू हुआ ‘झारखंड राज्य  खुला विश्वविद्यालय’ का अध्ययन केंद्र

    May 25, 2023
    By SANTOSH KUMAR (Editor)
  • लोकलशिक्षा

    काशीडीह हाई स्कूल में किया गया ‘नो बैग डे’ कार्यक्रम का आयोजन

    April 26, 2023
    By SANTOSH KUMAR (Editor)
  • धर्म- समाजलोकल

    प्रज्ञा महिला मंडल ने मनाया मातृ दिवस

    May 8, 2023
    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
  • राज्यलोकल

    उपायुक्त ने अखबार में छपी खबर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 घंटे के भीतर किया पेयजल समस्या का समाधान

    April 17, 2023
    By SANTOSH KUMAR (Editor)

Leave a reply Cancel reply

  • शिक्षा

    NCERT ने 10वीं का सिलेबस बदला-पीरियोडिक टेबल और लोकतंत्र जैसे चैप्टर हटाए गए

  • राजनीति

    विधायक सरयू राय ने अपने विधायक निधि से पेवर्स ब्लाॅक अधिष्ठापन का किया शिलान्यास

  • राजनीतिराज्यलोकल

    भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया झारखंड सचिवालय का घेराव

About

Origin India News

41, Jawahar Bhawan, Nitibag Colony, Slag Road, Bhuiyadih, Agrico, Jamshedpur, Jharkhand- 831009

Mobile: 8873544889, 7004480145

E-mail ID: originindianews@gmail.com

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
    May 20, 2025
  • निराश्रित बच्चों के सहयोग के लिए साथी की जिला एकाई गठित

    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
    May 20, 2025
  • बीएड की प्रवेश-परीक्षा के लिए आज से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन

    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
    February 15, 2024
  • अग्नि पीड़ित परिवार को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने पहुँचाई मदद

    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
    October 5, 2023
  • राशन की कालाबाजारी करने वाले डीलरों की अब खैर नहीं

    By RANJEET KUMAR (Editor- in- Chief)
    March 17, 2023
  • जमशेदपुर: ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क जाम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    By SANTOSH KUMAR (Editor)
    March 17, 2023
  • नवरात्रि जवारा पूजा में सम्मिलित हुये समाजसेवी पवन अग्रहरि

    By SANTOSH KUMAR (Editor)
    March 29, 2023
  • सुवर्ण वणिक समाज के रक्तदान शिविर में 500 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह

    By SANTOSH KUMAR (Editor)
    April 4, 2023

Timeline

  • May 20, 2025

    जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

  • May 20, 2025

    निराश्रित बच्चों के सहयोग के लिए साथी की जिला एकाई गठित

  • February 15, 2024

    बीएड की प्रवेश-परीक्षा के लिए आज से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन

  • October 5, 2023

    अग्नि पीड़ित परिवार को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने पहुँचाई मदद

  • October 3, 2023

    परसुडीह बाजार में अवैध जुआ मटका के विरुद्ध पुलिस कि छापामारी,तीन गिरफ्तार